महात्मा गांधी जी के जीवन के आदर्श , मार्ग दर्शन एवं विचार का पालन करने कर हर संभव कोशिस जैसे –

एकादश व्रत

1. सत्य- सत्य ही परमेश्वर है | सत्य आग्रह, सत्य विचार, सत्य-वाणी और सत्य कर्म-ये सब उसके अंग हैं | जहाँ सत्य है, वहाँ शुद्ध ज्ञान है, वहाँ आनन्द ही हो सकता है |

2. अहिंसा- सत्य ही एक परमेश्वर है | उसके सा{kkत्कारका एक ही मार्ग, एक ही साधन, अहिंसा है | बगैर अहिंसा के सत्य की खोज असंभव है |

3. ब्रáचर्य- ब्रáचर्य का अर्थ है, ब्रáकी-सत्य की-खोज में चर्या, अर्थात् उससे संबंध रखने वाला आचार | इस मूल अर्थ में से सर्वेन्द्रिय संयम का विशेष अर्थ निकलता है | केवल जननेन्द्रिय-संयम के अधूरे अर्थ को तो हमें भूल जाना चाहिए |

4. अस्वाद- मनुष्य जबतक जीभ से रसों को न जीते, तबतक ब्रáचर्य का पालन अति कठिन है | भोजन केवल शरीर-पोषण के लिए हो, स्वाद या भोग के लिए नहीं |

5. अस्तेय (चोरी न करना)- दूसरे की चीज को उसकी इजाजत के बिना लेना तो चोरी है ही, लेकिन मनुष्य अपनी कम से कम जरूरत के अलावा जो कुछ लेता या संग्रह करता है, वह भी चोरी ही है |

6. अपरिग्रह- सच्चे सुधार की निशानी परिग्रह वृद्धि नहीं, बल्कि विचार और इच्छापूर्वक परिग्रह कम करना उनकी निशानी है | ज्यों-ज्यों परिग्रह कम होता है, सुख और सच्चा संतोष बढ़ता है, सेवा शक्ति बढ़ती है |

7. अभय- जो सत्यपरायण रहना चाहे, वह न तो जात बिरादरी से डरे, न सरकार से डरे, न चोर से डरे, न बीमारी या मौत से डरे, न किसी के बुरा मानने से डरे |

8. अLi`श्यता-निवारण- छुआछूत हिन्दू-धर्म का अंग नहीं है, इतना ही नहीं, बल्कि उसमें घुसी हुई सडन है, वहम है, पाप है और उसका निवारण करना प्रत्येक हिन्दू का धर्म है, कर्तव्य है |

9. शरीर-श्रम- जो खुद मेहनत न करें, उन्हें खाने का हक़ ही क्या है! जिनका शरीर काम कर सकता है, उन स्त्री –पुरुषों को अपना रोजमर्रा का सभी काम, जो खुद करने लायक हो, खुद ही कर लेना चाहिए और बिना कारण दूसरों से सेवा न लेनी चाहिए |

10. सर्वधर्म-समभाव- जितनी इज्जत हम अपने धर्म की करते हैं, उतनी ही इज्जत हमें दूसरों के धर्मं की करनी चाहिए | जहाँ यह वृत्ति है, वहाँ एक-दूसरे से धर्म का विरोध हो ही नहीं सकता, न परधर्मी को अपने धर्म में लाने की कोशिश ही हो सकती है, बल्कि हमेशा प्रार्थना यही की जानी चाहिए कि सब धर्मों में पाए जाने वाले दोष दूर हों |

11. स्वदेशी- अपने आस-पास रहने वालों की सेवा में ओतप्रोत हो जाना स्वदेशी धर्म है | जो निकटवालों की सेवा छोड़कर दूर वालों की सेवा करने को दौड़ता है, वह स्वदेशी को भंग करता है |

रचनात्मक-कार्यक्रम (गांधीजी के शब्दों में)
Constructive Programme (In Gandhiji’s own words)

रचनात्मक कार्यक्रम को सत्य और अहिंसात्मक साधनों द्वारा पूर्ण करना स्वराज्य की रचना कहा जा सकता है |... उसके एक-एक अंग पर विचार करें |

The Constructive Programme may otherwise and more fittingly be called construction of Poorna Swaraj or complete independence by truthful and non-violent means. Let us now examine the items constitute the constructive programme.

1. कौमी एकता- एकता का मतलब सिर्फ राजनैतिक एकता नहीं है |... सच्चे मानी तो हैं वह दिली दोस्ती, जो तोड़े न टूटे | इस तरह की एकता पैदा करने के लिए सबसे पहली जरूरत इस बात की है कि कांग्रेसजन, वे किसी भी धर्म के मानने वाले हों, अपने को हिन्दू, मुसलमान, ईसाई, पारसी, यहूदी-सभी कौमों का नुमाइंदा समझें |

Communal Unity: Unity does not mean political unity alone. It means an unbreakable heart-unity. The first thing essential for achieving such unity is for every Congressman, Whatever his religion may be, to represent in his own person Hindu, Muslim, Christian, Zoroastrian, Jew, etc.

2. अLi`श्यता-निवारण- हरिजनों के मामले में तो हरेक हिन्दू को यह समझना चाहिए कि हरिजनों का काम उसका अपना काम है |

Removal of Untouchability:So far as Harijans are concerned every Hindu should make a common cause with them and befriend them in their awful isolation.

3. म|-निषेध-अफीम, शराब, गांजा वगैरा चीजों के व्यसन में फँसे हुये अपने करोड़ों भाई-बहनों के भविष्य को सरकार की मेहरबानी या मरजी पर झूलता नहीं छोड़ सकते | इन व्यसनों के पंजे में फँसे हुये लोगों को छुडाने के उपाय निकालने होंगे |

Prohibition : We may not leave to the future government the fate of lakhs of men and women, who are labouring under the course of intoxicants and narcotics, We have to discuss ways of weaning the drunkard and the opium addict from this course.

4. खादी- खादी का मतलब है देश के सभी लोगों की आर्थिक स्वतंत्रता और महानता का आरंभ | खादी में जो चीजें समाई हुई हैं, उन सबके साथ खादी को अपनाना चाहिए | खादी का एक मतलब यह है कि हममें से हरेक को सम्पूर्ण स्वदेशी की भावना बढानी और टिकानी चाहिए |

Khadi : Khadi connotes the beginning of economic freedom and equality for all in the country. It must be taken with all its implications. It means a wholesale swadeshi mentality, a determination to find all the necessities of life in india, and that too, through the labourand intellect of villages.

5. दूसरे ग्रामो|ksग- हाथ से पीसना, हाथ से कूटना और पछोरना, साबुन बनाना, कागज़ बनाना, दियासलाई बनाना, चमडा बनाना, तेल पेरना और इस तरह के दूसरे सामाजिक जीवन के लिए जरूरी और महत्व के धंधों बिना गाँवों की आर्थिक रचना सम्पूर्ण नहीं हो सकती |

Other Village Industries :Village economy cannot be completed without the essential village industries such as hand-grinding, hand-pounding, soap-making, paper-making, match-making, tanning, oil-pressing, etc.

6. गांवों की सफाई- देश में जगह-जगह सुहावने और मनभावने छोटे-छोटे गांवों के बदले हमें घूरे-जैसे गाँव देखने को मिलते हैं |.... हमारा फर्ज हो जाता है कि गांवों को सब तरह से सफाई के नमूने बनावें |

Village Sanitation : Instead of having graceful hamlets dotting the land, we have villages, looking like dung-heaps. It is the duty of everyone to make our villages models of cleanliness in every sense of the word.

7. बुनियादी तालीम- बुनियादी तालीम हिन्दुस्तान के तमाम बच्चों को, वे गांवों में रहने वाले हों या शहरों के, हिन्दुस्तान के सभी श्रेष्ठ तत्वों के साथ जोड़ देती है | यहाँ तालीम बालक के मन और शरीर दोनों का विकास करती है |

Basic Education : Basic Education links the children, whether of the cities or the villages, to all that is best and lasting in India. It develops both, the body and mind ofthe child.

8. प्रौढ़ शि{kk- बड़ी उम्र के अपने देशवासियों को जबानी, यानी सीधी बातचीत द्वारा सच्ची राजनैतिक शि{kkदी जाय |

Adult Education :Adult Education means, first, true political education of the adult by word of mouth.

9. आरोग्य के नियमों की शि{kk- हमारे देश की दूसरे देशों से बढी-चढी e`त्यु संख्या का ज्यादातर कारण निश्चय ही वह गरीबी है, जो देशवासियों के शरीर को कुरेदकर खा रही है; लेकिन अगर उनको तंदुरुस्ती के नियमों की ठीक-ठीक तालीम दी जाय, तो उसमें बहुत कमी की जा सकती है | जब बीमार पड़े तब अच्छे होने के लिये अपने साधनों की मर्यादा के अनुसार प्राकृतिक चिकित्सा करें |

Education in Health and Hygiene : the very high deathrate among us is, no doubt, due largely to our growing poverty, but it could be mitigated if the people were properly educated about health and hygiene.

Observance of the fundamental law of health and hygiene is necessary to cure illness. Resort to nature-cure according to your resources.

10. प्रांतीय भाषायें- हिन्दुस्तान की महान भाषाओं की अवगणना की वजह से हिन्दुस्तान को बेहद नुकसान हुआ है, उसका कोई अंदाजा हम नहीं करा सकते |.... जबतक जनसाधारण को अपनी बोली में लड़ाई के हर पहलू और कदम को अच्छी तरह से नहीं समझाया जाता, तबतक उनसे यह उम्मीद कैसे जी जा सकती है कि वे उसमें हाथ बटायेंगे |

Provincial Language: The neglect of our mother tongue has led to disastrous results. The disservice caused to India by this neglect of its great languages cannot be measured. How can the masses make their contribution to the independence movement, unless they are explained every step in all its implications in their own languages?

11. राष्ट्रभाषा—समूचे हिन्दुस्तान के साथ व्यवहार करने के लिए हमको भारतीय भाषाओं में से एक ऐसी भाषा की ज़रूरत है,जिसे आज ज्यादा-से-ज्यादा तादाद में लोग जानते और समझते हो,बाकी के लोग जिसे झट सीख सकें और वह भाषा हिन्दी(हिन्दुस्तानी) ही हो सकती है|

National language :For all-India intercourse we need from the Indian stock,a language which the largest number of people already know and which the others can easily pick up.That language is indisputably Hindi(Hindustani).

12. आर्थिक समानता— आर्थिक समानता के लिए काम करने का मतलब है पूंजी और मजदूरी के बीच के झगड़ो को हमेशा के लिए मिटा देना | ...अगर धनवान लोग अपने धन को और उसके कारन मिलने वाली सता को खुद राजी ख़ुशी से छोड़कर और सबके कल्याणके लिए सबों के साथ मिलकर बरतने को तैयार न होंगे,तो यह सच समझिए की हमारे मुल्क में हिंसक और खूंखार क्रांति हुए बिना नहीं रहेगी |

Economic Equality :Working for economic equality means abolishing the eternal confict between capital and labour.A violent and bloody revolution is a certainty one day unless there is a voluntary abdication by the rich of riches,and the power that riches give,and sharing them for the common good.

13. किसान— स्वराज्य की इमारत एक जबरदस्त चीज है,जिसे बनाने में अस्सी हज़ार करोड़ हाथो का काम है| इन बनाने वालो में किसानो की तादाद सबसे बड़ी है|सच तो यह है की स्वराज्य की इमारत बनाने वालों में ज्यादातर(करीब 80 फीसदी ) वे ही लोग है,इसलिए किसान ही कांग्रेस है,ऐसी हालत पैदा होनी चाहिए|

Peasants :Swaraj is a mighty structure.Eighty crores of hands have to work at building it.Of these kisans,i.e.the peasantry are the largest part.In fact,they are the people (probably over 80%) responsible in creating the edifice of Swaraj and hence the kisans should be the Congress.

14. मजदुर— अहमदाबाद के मजदूर-संघ का नाम समूचे हिंदुस्तान के लिए अनुकरणीय है,क्योंकि वह शुद्ध अहिंसा की बुनियाद पर खड़ा है | ....मेरा बस चले तो हिंदुस्तान की सब मजदूर संस्थाओ का संचालन अहमदाबाद के मजदूर-संघ की नीति पर करूँ |

Labour :Ahmedabad Labour Union is a model for all India to copy.Its basis is non violence,pure and simple.If had my way,I would regulate all the labour organizations of India after the Ahmedabad model.

15. आदिवासी — आदिवासियों की सेवा भी रचनात्मक कार्यक्रम का एक अंग है....समूचे हिंदुस्तान में आदिवासियों की आबादी दो करोड़ है |...उनके लिए कई सेवक काम कर रहे है|फिर भी उनकी संख्या काफी नहीं है |

Adivasis :Service of Adivasis is also a part of the Constructive Programme.The adivasis are several crores in whole of India.There are several workers involved in this much needed service,and yet their number is too few.

16. कुष्ठ रोगी — यह एक बदनाम शब्द है| फिर हममें जो सबसे श्रेष्ठ या बढे-चढे है, उन्हीं की तरह कुष्ठ रोगी भी हमारे समाज के अंग हैं| पर हकीकत यह हैं कि जिन कुष्ठ-रोगियों को सार-संभाल की सबसे ज्यादा जरुरत हैं, उन्हीं की हमारे यहाँ जान-बूझकर उपेक्षा की जाती हैं |

Lepers :Lepers is a word of bad odour.Yet they are as much a part of our society as the tallest among us.Lepers are much in need of attention,but their lot is neglected.

17. विद्यार्थी — विद्यार्थी भविष्य की आशा है |.......इन्हीं नौजवान स्त्रियों और पुरुषों में तो राष्ट्र के भावी नेता तैयार होने वाले हैं | विद्यार्थीयों को दलबन्दी वाली राजनीति में कभी शामिल नहीं होना चाहिए|उन्हें राजनैतिक हड़तालें नहीं करनी चाहिए| पहनने- ओढने के लिए वे हमेशा खादी का इस्तेमाल करें |

Students :Students are the hope of the future,it is from these young men and women that the future leaders of the nation are to rise.Students must not take part in party politics.They may not resort to political strikes.They must do all sacrificial spinning in a scientific manner.They should be khadi users all through and use village products.

18.स्त्रियां —स्त्री को अपना मित्र या साथी मानने के बदले पुरुष ने अपने को स्वामी माना हैं | कांग्रेसवालों का यह खास कर्तव्य हैं कि हिन्दुस्तान की स्त्रियों को इस गिरी हुई हालत से हाथ पकड़कर ऊपर उठावें|

Women :In a man’s world women are considered subservient to men instead of being treated as a friend or equal to him.Now this responsibility lies with the Congressmen to work for the upliftment of the weaker sex.

19. गो सेवा—गो रक्षा मुझे बहुत प्रिय हैं|मुझसे कोई पूछे की हिन्दू धर्मंका बड़े से बड़ा ब्रहम स्वरुप क्या हैं तो मैं गो रक्षा बताऊंगा | मुझे वर्षो से दीख रहा है कि हम इस धर्मं को भूल गये हैं |दुनिया में ऐसा कोई देश मैंने नहीं देखा,जहाँ गाय के वंश की हिन्दुस्तान जैसी लावारिस हालत हो |

In the service of cow:Protection of cows is close to my heart.If asked about the most important outer manifestation of hindu religion I would say,it is to safeguard the existence of cows.But I can see over the years that we have grown oblivious of this sacred act.Not a single nation I have come across where the progeny of the speices is languishing in utter disregard as in India.

महात्मा गाँधी जी सम्बंधित पुस्तक देखें http://www.mkgandhi.org/ebks/gandhiebooks.htm http://ebooksgo.org/

Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare
Ideal village ralegan siddhi by Anna hazare